IPL में Siraj का Fire Spell: 4 विकेट लेकर SRH की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ी

Mohammed Siraj Best Bowling in IPL

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में Mohammed Siraj ने अपनी तेज़ गेंदबाज़ी से कहर बरपा दिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Hyderabad) में हुए इस मैच में Siraj ने मात्र 17 रन देकर 4 विकेट चटका दिए और अपने IPL career का best bowling figure दर्ज किया। इसके साथ ही उन्होंने IPL में 100 wickets milestone भी पार कर लिया।

Siraj का Historic Spell

SRH vs GT मैच की शुरुआत से ही Siraj का जलवा देखने को मिला। उन्होंने Powerplay के दौरान Travis Head और Abhishek Sharma जैसे अहम बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजा। यही नहीं, इन दो विकेट्स के साथ Siraj ने IPL में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए। वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले 12वें भारतीय तेज़ गेंदबाज़ बने।

IPL में 100 Wickets Club में शामिल

Siraj ने जिन दिग्गजों की लिस्ट में जगह बनाई है, उनमें शामिल हैं: Bhuvneshwar Kumar, Jasprit Bumrah, Umesh Yadav, Sandeep Sharma, Harshal Patel, Mohit Sharma, Mohammed Shami, Ashish Nehra, R Vinay Kumar, Zaheer Khan और Shardul Thakur। कुल मिलाकर Siraj IPL इतिहास में 100 विकेट लेने वाले 26वें खिलाड़ी बन गए हैं।

Career Best Performance

Siraj का यह प्रदर्शन उनके IPL career का all-time best है। इससे पहले उन्होंने 2023 में Mohali में Punjab Kings के खिलाफ 21 रन देकर 4 विकेट लिए थे। वहीं 2017 में Kanpur में उन्होंने 32 रन देकर 4 विकेट लिए थे। मगर इस बार, 17 रन देकर 4 विकेट लेना उनके अब तक के प्रदर्शन को पछाड़ गया।

खास Club में Siraj की एंट्री

Siraj ने तीसरी बार IPL में Four-Wicket Haul लिया है। इस तरह उन्होंने भारतीय गेंदबाज़ों की उस खास सूची में जगह बना ली है, जिन्होंने IPL में सबसे ज्यादा बार 4 विकेट लेने का कारनामा किया है। इस सूची में टॉप पर Jasprit Bumrah हैं (4 बार), जबकि Lakshmipathy Balaji, Mohit Sharma और Bhuvneshwar Kumar भी 4 बार ऐसा कर चुके हैं। Siraj और Arshdeep Singh इस क्लब में 3-3 बार शामिल हैं।

SRH की बैटिंग लाइन को किया ध्वस्त

Siraj की कहर बरपाती बॉलिंग की शुरुआत में ही SRH को गहरा झटका लगा। टीम ने मात्र 38 रन पर दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए। इसके बाद Siraj ने Aniket Verma और Simarjeet Singh को भी आउट कर SRH की बल्लेबाज़ी को पूरी तरह से तोड़ दिया। उन्होंने नई और पुरानी दोनों गेंदों से विकेट निकाले।

Siraj को इस सफलता में साथी गेंदबाज़ Sai Kishore और Prasidh Krishna का भी अच्छा सपोर्ट मिला। GT की टीम ने इस साझा प्रयास के चलते SRH को 20 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 152 रन पर रोक दिया।