महाशिवरात्रि 2026: केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। इस वर्ष मंदिर के कपाट 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

कपाट खोलने की तिथि ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद तय की गई।

केदारनाथ डोली यात्रा कार्यक्रम

18 अप्रैल — भैरवनाथ पूजा

19 अप्रैल — उत्सव डोली ऊखीमठ से फाटा के लिए प्रस्थान

20 अप्रैल — डोली का गौरीकुंड में रात्रि विश्राम

21 अप्रैल — डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी

22 अप्रैल — केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे

बदरीनाथ धाम के कपाट

बदरीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे ब्रह्म मुहूर्त में खोले जाएंगे। इसकी घोषणा पहले वसंत पंचमी के अवसर पर की जा चुकी थी।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम

गंगोत्री मंदिर और यमुनोत्री मंदिर के कपाट परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया (19 अप्रैल 2026) को खोले जाएंगे। मंदिर समिति द्वारा शुभ मुहूर्त की औपचारिक घोषणा बाद में की जाएगी।