Administrative Changes in Uttarakhand: IAS और PCS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा bureaucratic reshuffle करते हुए राज्य सरकार ने IAS Transfer List और PCS Officers Transfer जारी कर दी है। इस आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

काफी समय से transfer order जारी होने की चर्चा चल रही थी, जिसके बाद अब सरकार ने विभिन्न विभागों और जिलों में नई तैनाती का आदेश जारी किया है।

PCS Officers Transfers in Uttarakhand

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी बदले

तबादला सूची में सबसे चर्चित नाम प्रतीक जैन का रहा, जिन्हें रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी पद से हटाकर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अब उन्हें Garhwal Mandal Vikas Nigam (GMVN) के प्रबंध निदेशक और Jal Jeevan Mission के मिशन निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है।

PCS Officers Transfers in Uttarakhand

उनकी जगह 2018 बैच के आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का नया District Magistrate (DM) नियुक्त किया गया है।

IAS अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां

सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार छह आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

आईएएस संजय कुमार से निदेशक सेवायोजन का प्रभार वापस लिया गया।

आईएएस सौरभ गहरवार को Additional Secretary Industries और Director Government Printing Press की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।

आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी को Tourism Development Council में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ Director Sevayojan का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।

आईएएस विनोद गिरि गोस्वामी को Additional Secretary Housing और Bhagirathi River Valley Development Authority के CEO की जिम्मेदारी दी गई।

PCS और सचिवालय सेवा में भी बदलाव

PCS Officers Transfer के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण और निदेशक मदरसा शिक्षा परिषद बनाया गया।

अब्ज प्रसाद वाजपेयी को City Magistrate Haldwani नियुक्त किया गया।

कमलेश मेहता को Deputy Collector Tehri Garhwal बनाया गया।

सचिवालय सेवा के अधिकारियों में भी बदलाव करते हुए

सुरेश जोशी को अपर सचिव जनगणना

कविंद्र सिंह को अपर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन

त्रिलोक सिंह मार्तोलिया को शुगर मिल किच्छा का प्रबंध निदेशक बनाया गया।

नए DM विशाल मिश्रा का प्रशासनिक अनुभव

आईएएस विशाल मिश्रा अपने innovative governance approach और development projects के लिए जाने जाते हैं। वे पहले GMVN, Namami Gange Project और जल जीवन मिशन से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

उन्होंने IIT कानपुर से जल संसाधन इंजीनियरिंग में एमटेक किया है और विभिन्न जिलों में प्रशासनिक अनुभव हासिल किया है।