Dhami Cabinet Meeting: 8 major decisions approved, know what each department got
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) की अध्यक्षता में बुधवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक (Uttarakhand Cabinet Meeting) संपन्न हो गई। सचिवालय में सुबह 11 बजे शुरू हुई यह बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली, जिसमें कुल 8 महत्वपूर्ण प्रस्तावों (Cabinet Decisions) को मंजूरी दी गई।
बैठक की शुरुआत में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar Plane Crash में हुए निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मंत्रिमंडल द्वारा दो मिनट का मौन भी रखा गया।
Cabinet Meeting Highlights: इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा बड़ा फैसला
Medical Health & Family Welfare Department के अंतर्गत
स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सेवा नियमावली 2026 को मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिली। इससे राज्य की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में बड़ा बदलाव
Revenue Department Uttarakhand के तहत अब परियोजनाओं के लिए भूमि मालिकों से आपसी सहमति (Mutual Consent Land Acquisition) के आधार पर भूमि खरीदे जाने की स्पष्ट प्रक्रिया तय की गई है।
SIDCUL को जमीन ट्रांसफर पर संशोधन
उधम सिंह नगर स्थित प्राग फार्म (Prag Farm) की 1354.14 एकड़ भूमि को औद्योगिक आस्थान के रूप में विकसित करने के लिए SIDCUL को ट्रांसफर किए जाने संबंधी शासनादेश में संशोधन को मंजूरी दी गई।
Tribal Welfare Department का पुनर्गठन
Tribal Welfare Department Uttarakhand की योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए देहरादून, चमोली, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जैसे ST Dominated Districts में विभागीय ढांचे के पुनर्गठन (Restructuring) को हरी झंडी दी गई।
साथ ही
Uttarakhand Tribal Welfare Gazetted Officer Service (Amendment) Rules 2025 के प्रख्यापन को भी स्वीकृति मिली।
भूजल उपयोग पर जल शुल्क लागू
राज्य में Non-Agricultural Groundwater Use के लिए Water Charges / Water Pricing लागू करने का निर्णय लिया गया है। इससे भूजल के संतुलित उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।
Green Hydrogen Policy 2026 को मंजूरी
उत्तराखंड में Renewable Energy और Green Fuel को बढ़ावा देने के लिए
Uttarakhand Green Hydrogen Policy 2026 के प्रख्यापन को कैबिनेट की मंजूरी मिली।
Education Sector में बड़ा फैसला
Uttarakhand Private University Act 2023 में संशोधन करते हुए
GRD Uttarakhand University नाम से नए निजी विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति दी गई।
Gauchar और Chinyalisaur Airstrip पर अहम निर्णय
Gauchar और Chinyalisaur Airstrip को
Advanced Landing Ground (ALG) के रूप में संयुक्त Civil + Military Operations के लिए
Indian Air Force और Defence Ministry को लीज आधार पर ट्रांसफर करने पर सहमति बनी।