Cabinet Expansion Buzz: उत्तराखंड में दायित्वधारियों की अगली सूची को लेकर हलचल तेज

Uttarakhand Politics में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। प्रदेश में दायित्वधारियों की पांचवीं सूची (5th List of Political Appointments) जल्द जारी होने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए सरकार और संगठन स्तर पर अंदरखाने तैयारियां तेज कर दी गई हैं। Gopan Department (गोपन विभाग) ने सभी विभागाध्यक्षों से खाली पड़े पदों का विस्तृत ब्योरा तलब किया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि नियुक्तियों की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

आगामी Uttarakhand Assembly Elections को देखते हुए Cabinet Expansion और दायित्वधारियों की सूची को लेकर पार्टी और नेताओं के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई विधायक जहां मंत्रिमंडल में शामिल होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, वहीं अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता Chairman, Vice Chairman और Member जैसे पदों पर दायित्व मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दायित्वधारियों के नामों पर लगभग सहमति बन चुकी है और अब केवल final approval का इंतजार किया जा रहा है। यही वजह है कि माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही एक और सूची जारी कर सकती है, जिससे संगठनात्मक संतुलन और चुनावी रणनीति को मजबूती मिलेगी।

अब तक जारी हो चुकी हैं चार सूचियां

प्रदेश में दायित्वधारियों की पहली सूची 27 सितंबर 2023 को जारी की गई थी, जिसमें 10 नेताओं को दायित्व सौंपे गए थे। इसके बाद 14 दिसंबर 2023 को दूसरी सूची सामने आई, जिसमें 11 नेताओं के नाम शामिल थे।
पिछले वर्ष 1 अप्रैल को तीसरी सूची जारी हुई थी, जिसमें 20 नेताओं को दायित्व दिया गया, जबकि 4 अप्रैल को आई चौथी सूची में 18 नेताओं के नाम शामिल थे।

अब सरकार की ओर से पांचवीं सूची जारी करने की तैयारी चल रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर political appointments, cabinet reshuffle और party balance को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ सकता है।