Shocking UP Incident: Man murdered his husband to live with a woman; e-rickshaw driver involved in the contract killing.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज (Shocking Crime) मामला सामने आया है। 14 जनवरी को खेत में किसान रामसुमेर (45) का खून से लथपथ शव पाया गया। रविवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्या की साजिश रामसुमेर की पत्नी रेनू और उसकी महिला प्रेमिका मालती देवी (टीकर गांव) ने रची थी। दोनों महिलाओं के बीच समलैंगिक (Lesbian Relationship) संबंध थे और वे एक साथ रहना चाहती थीं।
पुलिस अधीक्षक (SP) अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रामसुमेर की पत्नी रेनू, मालती देवी उर्फ बुद्धी और बहरामपुर निवासी ई-रिक्शा चालक राजू सोनकर को गिरफ्तार किया गया है।
हत्या की योजना
पूछताछ में मालती देवी ने कबूला कि डेढ़ साल से उसका रेनू से प्रेम संबंध था। दोनों महिलाओं ने रामसुमेर के विरोध के बावजूद साथ रहने का फैसला किया और हत्या की साजिश रची।
मालती ने ई-रिक्शा चालक जितेंद्र गुप्ता को 60 हजार रुपये की सुपारी दी, जिसमें आठ हजार रुपये एडवांस भी दिए गए। योजना के तहत खेत में पहले से ही राजू सोनकर और रामप्रकाश ने घात लगाया था।
वारदात का तरीका
13 जनवरी की रात, रामसुमेर को पकड़कर पहले रस्सी से गला घोंटा गया और फिर चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने दो कीपैड मोबाइल, लाल रंग की रस्सी और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। हत्या में प्रयुक्त चाकू और रामसुमेर का मोबाइल अभी तक बरामद नहीं हो सका है।
पूर्व योजना और लालच
मालती और जितेंद्र के बीच पुरानी मित्रता थी। मालती ने सुपारी के साथ जितेंद्र को एक प्लॉट दिलाने का वादा भी किया था। पुलिस का दावा है कि हत्यारोपियों को वारदात से पांच-छह दिन पहले भी टीकर गांव में देखा गया था।
पुलिस की कार्रवाई
जितेंद्र और राजू की तलाश अभी जारी है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल और चाकू को बरामद करने की कोशिशें तेज कर दी हैं।