Uttarakhand Forest News: Tiger terror, several deaths in less than a month.
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में Leopard Attack in Pauri Garhwal की एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पौड़ी वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले बाड़ा गांव में एक नेपाली मजदूर को गुलदार ने हमला कर मार डाला। Forest Department Uttarakhand के अनुसार यह घटना सुबह करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच हुई।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। ग्रामीणों में घटना के बाद भारी दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं।
एक माह में दूसरी जान, पहले भी युवक को बनाया था शिकार
बताया जा रहा है कि बाड़ा गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित ग़जल्द गांव में बीते दिसंबर माह में भी गुलदार ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में Human-Wildlife Conflict गहराता जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गुलदार की बढ़ती गतिविधियों के बावजूद अब तक कोई ठोस स्थायी समाधान नहीं किया गया, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।
वन विभाग अलर्ट, इलाके में बढ़ाई गई निगरानी
वन विभाग ने प्रभावित गांवों में गश्त तेज कर दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही जरूरत पड़ने पर Leopard Capture Operation चलाने के संकेत भी दिए गए हैं। विभाग की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई है कि सुबह-शाम अकेले बाहर न निकलें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।